छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 7 अगस्त। जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह ने एसएसपी संतोष सिंह की सिफारिश पर जिले के चार आदतन अपराधी भूपेंद्र साहू उर्फ़ वकील निवासी बंजारी बड़ी गंगानगर भनपुरी , सत्यम उर्फ नाती वर्मा निवासी ग्राम चरौदा धरसीवा, जमन अली निवासी बीएसपी कॉलोनी ईरानी डेरा दलदल सिवनी, पप्पू उर्फ हीरालाल जंघेल लोधी पारा गुढिय़ारी को तीन माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की है। पिछले सप्ताह भी जिला प्रशासन ने चार अपराधियों को जिला बदर किया है।
पप्पू उर्फ हीरालाल के विरुद्ध वर्ष 2000 से लगातार मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, लूटपाट, डकैती,जान से मारने की धमकी देने, वसूली एवं आर्म्स एक्ट आदि के कुल 15 अपराध दर्ज है।
जमन अली के खिलाफ वर्ष 2012 से लगातार हत्या का प्रयास, मारपीट, गुंडागर्दी,जान से मारने की धमकी देने, एनडीपीएस एक्ट, वसूली, आर्म्स एक्ट जैसे 10 अपराध पंजीबद्ध हंै।
सत्यम उर्फ नाती वर्मा के खिलाफ 2019 से लगातार अपराधों में संलिप्त रहा है। उस पर कुल सात मामले दर्ज हैं। भूपेंद्र साहू उर्फ़ वकील भी 2020 से लगातार हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 10 अपराध और प्रतिबंधात्मक मामले हैं।