सुकमा में एम्बुलेंस के इंतजार में युवक ने तोड़ा दम
सुकमा में एम्बुलेंस के इंतजार में युवक ने तोड़ा दम
सुकमा। जिले के जगरगुंडा इलाके में एम्बुलेंस की अनुपलब्धता के कारण एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद शव को ले जाने के लिए भी एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजन खाट पर शव ले जाने को मजबूर हुए। घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है। जगरगुंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक बारसे रामेश्वरम (40) की तबीयत खराब थी। उसके हाथ-पैर में सूजन और पेट दर्द की शिकायत थी। पहले उसका इलाज जगरगुंडा अस्पताल में कराया गया था, लेकिन बाद में घर पर अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए कई बार फोन किया, लेकिन घंटों बीतने के बाद भी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।







