अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा, रायपुर में कार्रवाई तेज

अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा, रायपुर में कार्रवाई तेज

अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा, रायपुर में कार्रवाई तेज

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। खनिज विभाग के केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने आरंग तहसील के ग्राम कागदेही में औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान समोदा-कागदेही मार्ग और आर्या पेट्रोल पंप के पास फॉरेस्ट नर्सरी के पास बिना अनुमति के रेत का अवैध भंडारण मिला। कार्रवाई करते हुए करीब 1740 घनमीटर रेत जब्त की गई।

सघन जांच अभियान के दौरान ग्राम समोदा के पास अवैध रेत परिवहन में लगे दो हाईवा वाहनों को भी पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर आरंग थाना परिसर में खड़ा कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जब्त की गई रेत को नगर पंचायत समोदा के पार्षद देवेंद्र कुमार साहू को सौंद दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विभागीय टीम दिन-रात निगरानी कर रही है। इसके लिए रात्रिकालीन गश्त, औचक निरीक्षण और ड्रोन तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।