जूनियर जोगी ने फूंकी JCC 2.0 में नई जान

जूनियर जोगी ने फूंकी JCC 2.0 में नई जान

जूनियर जोगी ने फूंकी JCC 2.0 में नई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है कि पार्टी का कांग्रेस में विलय कराने का प्रस्ताव एक वर्ष पहले ही कांग्रेस के हाईकमान को पत्र भेजा गया था। हमारे प्रस्ताव पर अब तक फैसला नहीं लिया गया है। आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस सहारा देने के लिए तैयार है।

जोगी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को उनकी जरूरतपड़ेगी। इस अवसर पर अमित जोगी और डा. रेणु जोगी ने अजीत जोगी के लेखों पर आधारित दृष्टिकोण और सदी के मोड़ पुस्तक का विमोचन भी किया।

संगठन में बदलाव

अमित जोगी ने जनता कांग्रेस 2.0 की शुरुआत करते हुए नई रणनीति, युवा नेतृत्व और तकनीक आधारित राजनीति का ऐलान भी किया। युवा विंग का पुनर्गठन करते हुए ईश्वर उपाध्याय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी अब नशा, बेरोजगारी और अन्याय के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी।

कभी प्रदेश की राजनीति में बड़ा फैक्टर रहे जोगी

अजीत जोगी वर्ष 2020 तक छत्तीसगढ़ की राजनीति के केंद्र रहे। एक कुशल नौकरशाह से राजनेता बने जोगी ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में अपनी छाप छोड़ी थी। जोगी की कांग्रेस ने 'किंगमेकर' बनने का प्रयास किया, लेकिन उनका प्रभाव सीमित रहा। उनके प्रभाव का ह्रास और कांग्रेस-भाजपा के बीच ध्रुवीकरण ने उनकी राजनीतिक धार को कम कर दिया। जोगी की विरासत उनके द्वारा स्थापित राज्य की पहचान और उनके जन-जुड़ाव में जीवित है, लेकिन उनकी पार्टी चुनावी राजनीति में वह करिश्मा दोहराने में विफल रही जो कभी उनके व्यक्तित्व का पर्याय था।

ऐसे कम होता गया प्रभाव

विधानसभा चुनाव वर्ष 2018:: यह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का पहला विधानसभा चुनाव था। पार्टी ने राज्य की 90 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी को लगभग 7.6% मत प्राप्त हुए थे। पार्टी का बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन भी था।

विधानसभा चुनाव वर्ष 2023:पार्टी किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी पार्टी का मत प्रतिशत म होकर 1% से भी नीचे आ गया।