WPL 2026 की नीलामी में छत्तीसगढ़ की पलक और श्रेया

WPL 2026 की नीलामी में छत्तीसगढ़ की पलक और श्रेया

WPL 2026 की नीलामी में छत्तीसगढ़ की पलक और श्रेया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो उभरती महिला क्रिकेट खिलाड़ियों पलक सिंह और श्रेया श्रीवास का चयन महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की नीलामी के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। नीलामी 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में आयोजित होगी। इससे प्रदेश की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ की महिला अंडर-19 टीम की खिलाड़ी पलक सिंह अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पिछले वर्ष खेले गए आठ मैचों में पांच विकेट हासिल किए थे।

इसके अलावा, पलक ने पिछले वर्ष आयोजित डब्ल्यूपीएल की स्पीड क्वीन प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 106 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर स्वर्ण पदक जीता था। उनकी तेज गेंदबाजी को देखते हुए नीलामी के लिए उनका चयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गेदबाजी करते हुए 17 विकेट लिए थे

वहीं, श्रेया श्रीवास ने भी पिछले वर्ष अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 17 विकेट हासिल किए थे। उनकी विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें प्रदेश की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं में शामिल किया है। अब नीलामी में चयन के साथ उनके पास देश की प्रमुख महिला क्रिकेट लीग में खेलने का अवसर हासिल करने का मौका है।

छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट के लिए उपलब्धि

दोनों खिलाड़ियों का नीलामी सूची में शामिल होना छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब 28 अक्टूबर को होने वाली नीलामी पर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें रहेंगी। नीलामी में विभिन्न टीमों की पसंद और बोली के आधार पर तय होगा कि पलक सिंह और श्रेया श्रीवास को महिला प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।