मध्य प्रदेश महिला टी-20 लीग : पांच टीमों के लिए हुआ खिलाड़‍ियों का सिलेक्शन

मध्य प्रदेश महिला टी-20 लीग : पांच टीमों के लिए हुआ खिलाड़‍ियों का सिलेक्शन

मध्य प्रदेश महिला टी-20 लीग : पांच टीमों के लिए हुआ खिलाड़‍ियों का सिलेक्शन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधन में जून में शुरू होने वाली मध्य प्रदेश महिला टी-20 लीग के लिए गुरुवार को ग्वालियर में खिलाड़ी ड्राफ्ट की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सभी टीमों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी पसंद के खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के माध्यम से चुना। बता दें कि लीग की शुरुआत तीन जून से संभवित है।

इसमें ग्वालियर शेरनीज, भोपाल वोल्व्स, बुंदेलखंड बुल्स, रायल निमार ईगल और चंबल घडियाल नामक टीमें भाग लेंगी। मध्य प्रदेश महिला टी-20 लीग का उद्देश्य न केवल प्रतिस्पर्धा, बल्कि महिला क्रिकेट को नया मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

टीमें इस प्रकार हैं

ग्वालियर शेरनीज : नुशरत परवीन, सौम्या तिवारी, कांति गौड़, खुशी यादव, अन्नादी, आश्ना पाटीदार, श्रेया दीक्षित, जिया जेठवा, तन्वी उपाध्याय, ईशाना स्वामी, रिया यादव, उन्नति बगोरा और साक्षी पचोर।

भोपाल वोल्व्स : संस्कृति गुप्ता, हंसिका किरार, अंजली पाटीदार, सानवी भावसार, आयुषी शुक्ला, प्रियंका कौशल, तमन्ना चौधरी, रोशनी कुमारी, काजल, वैष्णवी व्यास, रिषिता परिहार, जहान्वी राजपूत, रीना यादव, अंशुला राव, वंशिका प्रजापति।

बुंदेलखंड बुल्स : अनुष्का शर्मा, मुस्कान बिस्वास, दक्षिता यादव, माया मार्सकोल, शुची उपाध्याय, अनन्या दुबे, सुहानी शर्मा, सुदिती वशिष्ठ, माही ठाकुर, हनी यादव, यशस्विनी, ख्याति जैन, दिशा शर्मा, पायल बाल्मिकी, वैदही राजपूत।

चंबल घड़ियाल : जिंसी जोर्ज, अदिति पवार, अवनी, अदिति तिवारी, पूजा वस्त्राकर, राहिला फिरदौस, कनिष्का ठाकुर, धानी, अनामिका रघुवंशी, वैष्णवी सिंह, पूर्वी खन्ना, सोमिया एलियांस, रचना यादव, ख्याति शुक्ला, सिद्धी दुबे।

रायल निमार ईगल्स : निकिता सिंह, वैष्णवी शर्मा, सोनिया सिंह, यामिनी बिल्लोरे, कल्याणी जाधव, तनिष्का सैन, रिषिका जैन, दीप्ती सिंह, मुस्कान योगी, खुशी यादव, जान्वी राय, लक्षिता, हर्षिता सिंह।