मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर शादी के दावे

मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर शादी के दावे

मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर शादी के दावे

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग के बाद शुरू हुई दोनों की डेटिंग की चर्चाएं अब शादी तक पहुंचती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों यह सवाल तेजी से वायरल हो रहा है कि क्या मृणाल और धनुष जल्द सात फेरे लेने वाले हैं।

मृणाल ठाकुर और धनुष के रिलेशनशिप की चर्चाएं तब शुरू हुई थीं, जब दोनों को सन ऑफ सरदार 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक साथ देखा गया था। उस वक्त जब मृणाल से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ किया था कि वह धनुष को एक अच्छे दोस्त की तरह जानती हैं और स्क्रीनिंग में वह अजय देवगन के निमंत्रण पर शामिल हुई थीं। इसके बाद कुछ समय तक यह मामला ठंडा पड़ गया था।