राजीव गांधी चौक पर NSUI का प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी
राजीव गांधी चौक पर NSUI का प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी
रायपुर। रायपुर के राजीव गांधी चौक पर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 21 फीट के पुतलों का दहन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन NSUI के देशव्यापी आह्वान पर जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया।
इस प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा की मांग उठाई। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का निष्पक्ष रहना जरूरी है।
जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर NSUI अपनी आवाज उठाती रहेगी।
जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार, विधानसभा अध्यक्ष अंकित शर्मा, जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव और सुमित शुक्ला सहित NSUI के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








