उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का क्षेत्रीय सम्मेलन भोपाल में संपन्न हुआ

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का क्षेत्रीय सम्मेलन भोपाल में संपन्न हुआ

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का क्षेत्रीय सम्मेलन भोपाल में संपन्न हुआ

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा के अनुसार भारत सरकार ने 2022 - 2027 तक 5 साल की अवधि के लिए न्यू लिटरेसी प्रोग्राम नामक एक केंद्र प्रायोजित योजना शुरू की है। जिसे लोकप्रिय रूप से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी व्यस्कों को सशक्त बनाना है। जिन्हें खुद को शिक्षित करने का अवसर नहीं मिला है और उन्हें देश के विकास में योगदान करने में सक्षम बनाना है। यह न केवल शिक्षार्थियों को पढ़ने लिखने और अंकगणित कौशल हासिल करने की अनुमति देता है, बल्कि आजीवन सीखने को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जीवन कौशल की समझ से समृद्ध भी करता है। इस योजना को एक सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्य बोध की भावना को बढ़ावा देने के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इसी संदर्भ में भोपाल में उल्लास कार्यक्रम का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें आयोजक के रूप में राष्ट्रीय साक्षरता केंद्र  एनसीईआरटी, नई दिल्ली सह आयोजक राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं दमन द्वीप  राज्यों के टीम  सहभागी रहे।