ड्रग्स क्वीन केस की परतें खोलेगी SIT

ड्रग्स क्वीन केस की परतें खोलेगी SIT

ड्रग्स क्वीन केस की परतें खोलेगी SIT

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक केस की अब SIT की 5सदस्यीय टीम जांच करेगी, हाईप्रोफाइल मामले की जांच के लिए एक सहायक पुलिस आयुक्त एसीपी,क्राइम ब्रांच प्रभारी,गंज थाना प्रभारी सहित पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।एसआईटी अब नव्या मलिक से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क की पूरी जांच करेगी।

आप को बता दें यह पूरा मामला 23 अगस्त 2025 को सामने आया था, जब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ साथ गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार को रोककर कार्रवाई की थी। कार में सवार तीन आरोपियों हर्ष आहूजा निवासी रायपुर,मोनू विश्नोई निवासी हिसार हरियाणाऔर दीप धनोरिया निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस ने इनके कब्जे से 27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स,सोनेट कार के साथ साथ 85,300 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए थे। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई थी। इसी आधार पर गंज थाने में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था,इनसे पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने मुंबई से नव्या मलिक को गिरफ्तार किया था,जांच में आरोप लगा था कि नव्या मलिक रायपुर की हाईप्रोफाइल

पार्टियों,निजी आयोजनों और नाइट क्लबों में एमडीएमए की सप्लाई करती थी और कई आयोजनों में स्वयं मौजूद रहकर ड्रग उपलब्ध कराती थी,साथ ही साथ राजधानी के कुछ रसूखदारों के साथ नव्या मलिक के रिश्ते होने की बात भी सामने निकल कर आ रही थी,मामले की गम्भीरता को देखते हुए नव्या मलिक केस की जांच SIT से कराने का फैसला लिया गया है,आप को बता दें नव्या मलिक केस की जांच इडी भी कर रही है।