लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार से नाराज दिखे सुनील गावस्कर
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार से नाराज दिखे सुनील गावस्कर
नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जहां इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 22 रनों से जीत हासिल हुई। इस मैच में भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 61 रनों की जोरदार पारी खेलकर टीम को जिताने की पूरी कोशिश की। हालांकि वो कामयाब नहीं हो सके, जहां टीम जीत से 22 रन दूर रह गई। मैच खत्म होने के बाद भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर निराश दिखे, जहां उन्होंने जडेजा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें जो रूट या शोएब बशीर पर पहले ही अटैक करना चाहिए था।







