ट्रंप ने एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट पर हस्ताक्षर किए
ट्रंप ने एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बहुचर्चित एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट (Epstein Files Transparency Act) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून के लागू होने के बाद न्याय विभाग को 30 दिनों के भीतर जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से जुड़े यौन अपराधों, उनकी संचार गतिविधियों और 2019 में जेल में हुई मौत की जांच रिपोर्टों को सार्वजनिक करना होगा। माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों में कई प्रभावशाली नेताओं, अधिकारियों और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं। जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) एक अमेरिकी फाइनेंशियर थे, जिन पर नाबालिग लड़कियों के शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क चलाने के आरोप लगे थे। वे राजनीति, बिजनेस और विज्ञान से जुड़े कई प्रभावशाली लोगों के साथ सामाजिक रूप से जुड़े रहते थे। 2019 में ट्रायल का इंतजार करते समय एपस्टीन की जेल में मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया था। हालांकि, उनकी मृत्यु के बाद से ही मामले पर कई सवाल उठते रहे हैं।







