झिन्यू को हराकर वोंड्रोसोवा ने जीता बर्लिन ओपन का खिताब

झिन्यू को हराकर वोंड्रोसोवा ने जीता बर्लिन ओपन का खिताब

झिन्यू को हराकर वोंड्रोसोवा ने जीता बर्लिन ओपन का खिताब

बर्लिन । चोटों से ग्रस्त चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी मार्केटा वोंड्रोसोवा ने दो साल बाद वापसी करते हुए चीन की वांग झिन्यू को हराकर बर्लिन ओपन में महिला एकल का खिताब जीत लिया। पूर्व चैंपियन वोंड्रोसोवा ने रविवार खेले गये फाइनल मुकाबले में चीन की वांग झिन्यू पर 7-6 (12-10) 4-6 6-2 से जीत दर्ज की। वोंड्रोसोवा को पहले सेट के कड़े टाईब्रेक में उन्हें छह सेट प्वाइंट भी बचाने पड़े। वोंड्रोसोवा ने निर्णायक मैच में दबदबा बनाया और डबल ब्रेक हासिल कर अपने करियर का तीसरा खिताब जीता। विम्बलडन शुरु होने से एक सप्ताह मिली इस जीत से वोंड्रोसोवा का आत्मविश्वास बढ़ा है।