कौन है दुनिया के 100 खूबसूरत चेहरे?
कौन है दुनिया के 100 खूबसूरत चेहरे?
नई दिल्ली । हर साल की तरह इस बार भी टीसी कैंडलर ने दुनिया भर की लगभग 1 लाख से अधिक महिला हस्तियों में से शीर्ष 100 चेहरों का चुनाव किया है। इस लिस्ट को तैयार करने के लिए केवल शारीरिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि शालीनता, मौलिकता, सलीका और व्यक्तित्व की गंभीरता जैसे पैमानों को भी आधार बनाया गया है।
के-पॉप और हॉलीवुड का बोलबाला
इस साल की लिस्ट में दक्षिण कोरियाई संगीत (K-Pop) का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है...
नंबर 1: दक्षिण कोरिया के मशहूर के-पॉप ग्रुप 'ब्लैकपिंक' की सिंगर रोजे (Rosé) ने दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा होने का खिताब जीता।
नंबर 2: अमेरिकी अभिनेत्री सिडनी स्वीनी दूसरे स्थान पर रहीं।
नंबर 3: के-पॉप ग्रुप 'बेबी मॉन्स्टर' की थाई सिंगर फरीता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अन्य सितारे: ब्लैकपिंक की जीसू (11वां), लिसा (22वां) और जेनी (46वां) स्थान पर रहीं। हॉलीवुड की जेंडाया 23वें और मार्गोट रॉबी 83वें स्थान पर रहीं। मशहूर सिंगर दुआ लीपा ने 100वां स्थान प्राप्त किया।
लिस्ट में भारत की तीन चमकती सितारें
वैश्विक सुंदरता की इस दौड़ में भारतीय महिलाओं ने भी अपनी जगह मजबूती से सुरक्षित की है...
हरनाज संधू (55वां स्थान): मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू लगातार तीसरे साल इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बनी हैं।
प्रियंका चोपड़ा (67वां स्थान): ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लोकप्रियता बरकरार रखते हुए लगातार 8वें साल इस लिस्ट में जगह बनाई है।
पूजा हेगड़े (81वां स्थान): दक्षिण और बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी लगातार चौथे साल इस लिस्ट में अपनी स्थिति मजबूत की है।
चयन का आधार क्या है?
टीसी कैंडलर के अनुसार, यह लिस्ट केवल लोकप्रियता की प्रतियोगिता नहीं है। यह आधुनिक सौंदर्य के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करती है। इसमें कलाकारों की मौलिकता, उनके काम के प्रति जुनून और सार्वजनिक जीवन में उनकी गंभीरता को विशेष महत्व दिया जाता है।







