रायपुर में जला 101 फीट का रावण, बिलासपुर में आतिशबाजी सेटअप में धमाका

रायपुर में जला 101 फीट का रावण, बिलासपुर में आतिशबाजी सेटअप में धमाका

रायपुर में जला 101 फीट का रावण, बिलासपुर में आतिशबाजी सेटअप में धमाका

रायपुर। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहनछत्तीसगढ़ में विजयादशमी के मौके पर रायपुर के WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे का रावण दहन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर मौजूद रहे। बिलासपुर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

रेलवे ग्राउंड में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। वहीं पुलिस ग्राउंड में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। रावण दहन के लिए लगाए गए पायरो रॉकेट सेटअप में रिमोट का बटन दबाते ही मंच के पास धमाका हो गया। कुछ लोग मामूली रूप से झुलसे हैं।

दुर्ग में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता बग्गी में सवार होकर पहुंचे। वहीं, जगदलपुर में रावण दहन की परंपरा नहीं है। यहां 75 दिनों तक बस्तर दशहरा चलता है, लेकिन रावण नहीं जलाया जाता।