रोपवे ट्राली में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला:नवरात्र के चलते एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम ने की मॉकड्रिल

माता टेकरी पर रोपवे ट्राली में दो लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम भोपाल से मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ व होमगार्ड टीम के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर रोपवे में फंसे दो लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद मेडिकल चैकअप के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। यह पुरा घटनाक्रम मंगलवार को सुबह हुई मॉकड्रिल का हिस्सा था। उल्लेखनीय है कि आगामी दिनों में नवरात्र की शुरुआत होने वाली है ऐसे में माता टेकरी पर बने रोपवे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता टेकरी पहुंचते है। अगर रोपवे ट्राली में कुछ समास्य आती है तो ट्राली से सुरक्षित श्रद्धालुओं को समय रहते निकाल सके। जिसके चलते माकड्रिल की गई। एसडीआरएफ कमांडेंट मधु तिवारी ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार 11 बटालियन एनडीआरएफ टीम एसडीआरएफ और होमगार्ड टीम द्वारा मॉकड्रिल की गई। माता टेकरी पर मेला लगने वाला है उसी की सुरक्षा के मद्देनजर यह मॉकड्रिल की गई। इसमें 30 सदस्य एनडीआरएफ एक प्लाटून एसडीआरएफ व होमगार्ड की टीम शामिल थी। इसमें दो लोगों का रेस्क्यू किया गया।