सीमेंट से भरे ट्राले के केबिन में लगी आग:ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान; 500 मीटर दूर ही था फायर स्टेशन, इसलिए जल्दी पहुंची फायर ब्रिगेड

शहर के नानाखेड़ी इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्राले के केबिन में आग लग गई। ट्राले में सीमेंट भरा हुआ था। आग लगने से केबिन पूरी तरह जल गया। गनीमत रही कि जिस जगह ट्रॉली में आग लगी, उससे महज 500 मीटर दूर ही फायर स्टेशन है। इसलिए फिर ब्रिगेड जल्दी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार नानाखेड़ी रोड पर बीज निगम की जमीन के किनारे सड़क पर सीमेंट से भरा एक ट्राला खड़ा हुआ था। मंगलवार रात से ट्राला वहां खड़ा हुआ था। आज बुधवार को उसमें से सीमेंट अनलोड होना था। रात में ड्राइवर और क्लीनर ने ट्राले के केबिन में ही आराम किया। स्पार्किंग के बाद लगी केबिन में आग
बुधवार सुबह लगभग 6 बजे ड्राइवर और क्लीनर उठे ही थे, कि अचानक स्पार्किंग के बाद केबिन में आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर केबिन में से बाहर निकले। आग इतनी तेज फैली कि पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। जहां घटना हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता का निवास है। घटनास्थल के पास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। दो फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
नगरपालिका अध्यक्ष ने तत्काल फायर ब्रिगेड प्रभारी को कॉल कर घटनास्थल के लिए रवाना कराया। चूंकि घटनास्थल से 500 मीटर दूरी पर ही फायर स्टेशन है, इसलिए वहां से तत्काल दो फायर ब्रिगेड मौके प पहुंच गईं। उन्होंने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड प्रभारी शकील खान ने बताया कि आग काफी जोर से फैली थी। अगले टायर में भी आग लग गई थी, अगर जल्द फायर ब्रिगेड न पहुंचती तो डीजल टैंक भी ब्लास्ट हो सकता था।