शहडोल पुलिस ने 13 महिलाओं को किया गिरफ्तार:पांच सोने की चेन की बरामद, श्री राम कथा सुनने सिविल ड्रेस में पहुंची थी पुलिस

शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक मैदान में चल रही रामकथा सुनने पहुंच रही महिलाओं की चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही थी। पुलिस खुद सिविल ड्रेस में कथा सुनने पहुंची और संदेहियों का पीछा कर 40 किलोमीटर दूर से 13 आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जो उत्तर प्रदेश और बिहार की रहने वाली हैं। महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने 100 ग्राम वजनी पांच सोने की चोरी की गई चेन बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार श्री राम कथा में प्रसाद वितरण के दौरान चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार किए गए दो गिरोह के 13 आरोपियों में सभी महिलाएं हैं जो यूपी-बिहार के अलग- अलग जिलों से हैं। पुलिस के अनुसार संत राजन जी महाराज की रामकथा 10 से 18 नवंबर तक पॉलिटेक्निक मैदान में हुई, इस दौरान चेन स्नेचिंग की शिकायतें मिली थीं। थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुरुष और महिलाओं को पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में कथा सुनने भेजा गया। चार दिन तक कथा के दौरान श्रोता भक्तों के बीच समय बिताने के बाद कुछ संदिग्ध महिलाओं की पहचान की गई। पीछा करने पर पता चला कि शहडोल से 40 किलोमीटर दूर बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में महिलाओं ने डेरा जमा रखा है। वहां से वे ऑटो और दूसरे साधन से कथा स्थल तक पहुंचकर चेन स्नेचिंग करती थीं। टीआई ने बताया कि आरोपी प्रसाद वितरण का समय इसलिए चुनते थे कि इस समय महिलाओं का पूरा ध्यान प्रसाद लेने में रहता था, तभी धारदार कैंची से चेन काट ली जाती थी। आरोपी सोने की चेन अंतवस्त्र में छिपाकर रखती थीं। आरोपियों के पास से 100 ग्राम वजनी 5 सोने की चेन जब्त की गईं। इनका बाजार मूल्य लगभग 8 लाख रुपए है। इनकी हुई गिरफ्तारी • बिहार के बक्सर से काजल कुमारी (25), गौरी कुमारी (20), पटना से करिश्मा (25), उप्र के गाजीपुर जिले से पिंकी देवी (50), रसूलपुर से अंजली कुमारी (21), मंजू कुमारी (45), जंगूपुर से पूजा कुमारी(20), रूनू कुमारी (20), बनारस से राधा देवी (52), मुगुनी (20), रिंकू देवी (28), बेबी कुमारी (20) प्रीति (24) शामिल है।