किसानों के बीच पहुंचे दतिया कलेक्टर:किसान हाथ जोड़कर बोले साहब हमें हमारे हिस्से की खाद दिलादो; अफसरों को गड़बड़ी न करने के दिए निर्देश

दतिया के सिविल लाइन थाने में किसानों को पुलिस की मौजूदगी में खाद की पर्ची बांटी जा रही है। ऐसे में बुधवार की सुबह कलेक्टर संदीप कुमार थाना परिसर पहुंचे और व्यवस्था में आ रही दिक्कतों के बारे में जाना। कलेक्टर ने अफसरों से कहा कि, खाद वितरण में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। किसानों को समय पर उनकी जरूरत के हिसाब से खाद दें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। साहब हमे हमारे हिस्से का खाद दिलवा दो कलेक्टर संदीप कुमार सिविल लाइन पहुंचे, तो उन्हें देख किसान दौड़कर उनके पास पहुंचे और अपने हिस्से की खाद के लिए हाथ जोड़कर खड़े हो गए। वहीं कुछ किसान तो कलेक्टर के कदमों में झुक गए। किसान कह रहे थे कि, साहब हमें तो हमारे हिस्से का खाद दे दो। कैसे भी हमारी खेतों की बोवनी हो जाए। कलेक्टर ने किसानों को जरूरत के हिसाब से पर्याप्त खाद दिलाने का आश्वासन दिया। किसानों को समय पर खाद दिलाई जा रही है सुबह 10 बजे तक 250 पर्ची (टोकन) किसानों को बांटे गए है। स्टॉक के हिसाब से खाद दी जा रही ही। जिले में पर्याप्त स्टॉक है, अभी और खाद आ रही है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है।- जिला कलेक्टर, संदीप कुमार माकीन