नीमच में 11 सितंबर तक भारी का अलर्ट:अब तक जिले औसत से अधिक 939 मिमी बारिश दर्ज

नीमच में सोमवार सुबह से जिले में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को नीमच सहित 25 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच शहर को जलापूर्ति करने वाला सीताराम जाजु सागर डेम और जावद नगर को जलापूर्ति करने वाला मोरवन डेम भी ओवर फ्लो होकर बहने लगा है। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते अब किसानों को भी फसलें खराब होने की चिंता सताने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर तक जिले में भारी बारिश का अलर्ट है। मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया की वजह से एक बार फिर पूरा मध्यप्रदेश भीगेगा। मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा। इससे भारी बारिश होने के आसार है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक, मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के बीच से गुजर रही है। इस वजह से अगले 4 से 5 दिन प्रदेश में कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश हो सकती है। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत से अधिक 939.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले नीमच ब्लाक में 779, जावद 1132 में मनासा 907 में मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 567.1 मिमी वर्षा हुई थी। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।