आईटीआई के छात्र ने खाया जहर:भोपाल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, सुसाइड के कारणों का पता लगा रही पुलिस

बैतूल के कालापाठा इलाके में गुरुवार रात एक आईटीआई छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के लिए उसे एम्बुलेंस से भोपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। अभी तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मृतक नीरज उईके (24) एक निजी कॉलेज में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। वह श्रीनगर सीआरपीएफ में तैनात सुक्कन उईके का छोटा बेटा था। नीरज जेएच कॉलेज के पास एक मकान में किराए से रहकर पढ़ाई कर रहा था। भोपाल रेफर किया गया, रास्ते में दम तोड़ा मृतक के भाई धीरज ने बताया कि वे लोग शाहपुर के कुंडी गांव में रहते है। गुरुवार की रात बैतूल से नीरज के दोस्तों का फोन आया कि उसने कुछ खा लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर परिवार यहां पहुंचा। उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे रात में ही भोपाल रेफर कर दिया गया था, लेकिन एम्बुलेंस में उसने इटारसी के पास दम तोड़ दिया। जिसे वापस जिला अस्पताल लाया गया। नीरज की मौत की खबर मिलने के बाद श्रीनगर में तैनात उसके पिता भी बैतूल के लिए रवाना हो गए है। धीरज के मुताबिक नीरज ने यह कदम क्यों उठाया इसकी किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। आज मृतक का पीएम करवाया जाएगा।