नपा कर्मचारियों के सामने पलटाया सब्जी ठेला:रेहड़ी वाले ने लगाया फ्री सब्जी लेने का आरोप, सीएमओ ने की थाने में शिकायत

नगर पालिका कोतमा ने सब्जी व्यवसायियों को सड़क से हटाया तो नाराज रेहड़ी वाले ने ठेला ही पलटा दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा हैं। कोतमा नगर पालिका कर्मचारियों और कोतमा पुलिस ने ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से मुख्य चौराहे की सड़क से सब्जी के ठेलों को हटाने और चौपाटी में शिफ्ट करने की कार्रवाई कर रहीं थी। तो नाराज रेहड़ी वाले ने गुस्से में अपना ठेला सड़क पर पलटा दिया। जिससे सब्जी सड़क पर बिखर गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। फ्री सब्जी लेते हैं नपा कर्मचारी वायरल वीडियो में ठेला लगाने वाले सब्जी व्यापारी पुरुषोत्तम साहू बता रहे हैं कि नगर पालिका के कर्मचारी फ्री में ही उनकी सब्जी ले लेते हैं। मना करने के बाद भी,वह सब्जी फ्री में ही ले जाते हैं। नगर पालिका के द्वारा जबरदस्ती ही उनके ठेले को हटाए जा रहा है। गाली-गलौज की शिकायत दर्ज साथ ही कोतमा नगर पालिका सीएमओ प्रदीप झारिया ने सब्जी व्यवसायी के खिलाफ कर्मचारियों से गाली-गलौज की थाने पर शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई करेगी।