ग्वालियर में SBI एटीएम लूट के तार हरियाणा से जुड़े:लूट का तरीका मेवात गैंग का, क्राइम ब्रांच की टीम हरियाणा पहुंची

ग्वालियर के डबरा में पिछोर रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM को उखाड़कर ले जाने वाले बदमाशों के तार एक बार फिर हरियाणा के मेवाती गैंग से जुड़े हैं। वारदात का तरीका बिल्कुल वैसा ही है जैसा मेवात गैंग का रहता है। पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले हैं जो हरियाणा की गैंग होने की ओर इशारा कर रहे हैं। यही कारण है कि ग्वालियर क्राइम ब्रांच की एक टीम हरियाणा के लिए रवाना हो गई हैं। फिलहाल गैंग के झांसी में होने की सूचना के साथ पुलिस की एक टीम झांसी में भी डेरा जमाए हुए है। पुलिस ने कुछ लोगों की पहचान की है, जो यह वारदात को अंजाम दे सकते हैं। अभी यह बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। ऐसे समझिए पूरा मामला
ग्वालियर की डबरा तहसील में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात पिछोर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM को बदमाश कटर से काटकर उखाड़ ले गए थे। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, ATM में 9 लाख 82 हजार 400 रुपए थे। घटना के बाद पता चला था कि ATM का CCTV कैमरा डेढ़ माह से खराब है। ATM में हलचल होने की सूचना जिस माध्यम से बैंक प्रबंधन को मिलती है, वह भी खराब मिला था। गुरुवार सुबह 7 बजे कुछ लोग ATM में रुपए निकालने पहुंचे तो उन्हें मशीन नहीं मिली। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और मशीन काटकर कहीं ले जाई गई है साफ नजर आ रहा था। घटना का खुलासा होते ही पुलिस की टीम स्पॉट पर पहुंची थी। लगभग 18 महीने बाद ग्वालियर में फिर एक बार ऐसी वारदात होने पर एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। घटना स्थल से कुछ दूरी पर कटा हुआ ATM भी अगले दिन बरामद हो गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। बोलेरे पिकअप CCTV फुटेज में दिखी थी
घटना के बाद पुलिस ने छानबीन की और आसपास लगे आधा सैकड़ों CCTV कैमरे खंगाले। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम और बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को एक CCTV कैमरे का फुटेज हाथ लगा था। जिसमें रात को घटना के समय एक बोलेरो पिकअप वहां से गुजरती दिख रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि हो सकता है कि इस बोलेरो पिकअप गाड़ी से वारदात की गई हो। पुलिस दतिया और पिछोर क्षेत्र में बदमाशों के भागने का अनुमान लगा रही है। तरीका मेवाती गैंग का, टीम हरियाणा पहुंची
जिस तरह से पुलिस के पास अभी तक सुराग मिले हैं, जैसे ATM को कटर से काटना और इतनी सफाई से काटना और उसके बाद बोलेरो पिकअप वाहन का इस्तेमाल होना। ठीक ऐसा ही तरीका मेवाती गैंग का है। यह गैंग भी वाहन में पीछे कटर का पूरा सेटअप लगाकर चलती है। ATM के आगे यह अपना वाहन खड़ा करते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। यही कारण है कि पुलिस की टीम अब मेवात में डेरा जमाए हुए है। भागने के रूट पर भी आगे बढ़ रही पुलिस
मेवात-हरियाणा के साथ बदमाशों के भागने के रूट दतिया-झांसी के रास्ते में पुलिस और क्राइम ब्रांच को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। इन सुरागों के आधार पर क्राइम ब्रांच व डबरा थाना पुलिस की एक टीम दतिया-झांसी में भी डेरा जमाए हुए है। पुलिस का कहना
इस मामले में एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि पुलिस हर सुराग व कड़ी को जोड़कर आगे बढ़ रही है। जल्द गिरोह को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।