ढाबे पर चेकिंग करने गए एएसआई के साथ मारपीट:संचालक ने लोहे की रॉड से किए कई वार, जिला अस्पताल में भर्ती

सोनकच्छ थाने में पदस्थ एक एएसआई के साथ शनिवार रात ढाबा संचालक ने मारपीट की। एसएसआई पर संचालक ने लोहे की रॉड से कई वार किए। घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 11 सोनकच्छ पुलिस थाने पर पदस्थ एएसआई जजसिंह अरोरा शराब दुकान के आसपास अवैध गतिविधि व सामग्री चेक करने एक ढाबा पर पहुंचे। जहां ढाबा मालिक व उसके अन्य साथियों ने एएसआई के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल एएसआई अरोरा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। मामले में सीएसपी दीशेष अग्रवाल ने बताया कि सोनकच्छ थाने की घटना है। एएसआई जजसिंह नियमित ढाबा और होटल चेकिंग करते हैं। बीती रात जब वे एक ढाबा पर गए तो वहां पर ढाबा संचालक ने शराब के नशे में था एएसआई के साथ मारपीट कर दी। उन्हें लोहे की रॉड से मारा, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।