कॉलेज के वॉटर टैंक में मिली मरी छिपकली:ABVP ने मेन गेट पर ताला लगाकर किया प्रदर्शन

शाजापुर के पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन कॉलेज में सोमवार 12 से 1 बजे को वॉटर कूलर के टैंक में मरी हुई छिपकली मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मेन गेट पर ताला लगाकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला। कार्यकर्ता उस समय नाराज हो गए, जब उन्हें पता चला कि कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीएस विभूति दो दिन से अवकाश पर हैं और यहां कोई जिम्मेदार नहीं है। कार्यकर्ताओं ने जब प्राचार्य कक्ष में जाकर वहां मौजूद प्रोफेसर मीनू गिडवाणी से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मुझे प्रभार देकर प्राचार्य अवकाश पर हैं। बाथरूम भी गंदे पड़े हैं प्रभारी प्राचार्य को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि वॉटर कूलर में छिपकली है और इसी का पानी छात्र-छात्राओं को पीना पड़ रहा है। बाथरूम भी गंदे हैं। कॉलेज में साफ-सफाई नहीं है। मरी हुई छिपकली का पानी पीने से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वे बीमार हो रहे हैं। लंबे समय से सफाई की मांग की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। पानी की टंकी का ढक्कन भी टूट हुआ है और उसमें भी गंदगी हो रही है। इसी से पानी वॉटर कूलर में जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनिल कराड़ा ने बताया कॉलेज के वॉटर कूलर में छिपकली गिरी हुई थी, यही पानी विद्यार्थी पी रहे हैं। साफ-सफाई के मामले में पहले भी हम शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्राचार्य दो दिन के अवकाश पर हैं। किसी जिम्मेदार को प्रभार भी देकर नहीं गए। हमारे विरोध के बाद एक पत्र तैयार कर गिडवाणी मैडम को प्रभार दिया गया। मामले में कॉलेज प्रभारी प्राचार्य मीनू गिडवाणी ने कहा कि तत्काल वॉटर कूलर की साफ सफाई करा दी जाएगी।