पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत:7 दोस्तों के साथ छोटा जबलपुर घूमने गया था, नहाते समय डूबा

नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र में पुराना थाना निवासी 22 वर्षीय नीलेश कुमार कुशवाहा की पिकनिक के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को नीलेश अपने 7 दोस्तों के साथ छोटा जबलपुर पिकनिक मनाने गया था और नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। 12 घंटे बाद मिला युवक का शव हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग, गाडरवारा और चीचली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू दल ने रातभर कोशिश की। लगभग 12 घंटे के बाद युवक का शव बरामद किया। चीचली पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। चीचली थाना प्रभारी रोहित पटेल ने बताया कि नीलेश नाम का युवक अपने 5-6 साथियों के साथ छोटा जबलपुर गया हुआ था इसी दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई गई। आज शनिवार दोपहर उसका शव बरामद हुआ है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। छोटा जबलपुर वन विभाग क्षेत्र में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था का अभाव बना हुआ है। प्रशासन की ओर से इस क्षेत्र को पर्यटक स्थल तो घोषित कर दिया गया है, लेकिन यहां सुरक्षा के लिए केवल एक वनकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। यह क्षेत्र लगभग एक किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक के लिए आते हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण अक्सर लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। अधिकतर दुर्घटनाएं शराब के नशे में होने के कारण हो रही हैं। हालांकि प्रशासन ने न तो शराब पीने पर रोक लगाई गई है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।