कायाकल्प में धमतरी जिला अस्पताल पिछड़ा, आमदी को मिला पहला स्थान

छत्तीसगढ़ संवाददाता
धमतरी, 5दिसंबर। राज्य सरकार ने कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना 2023-24 के विजेता, उपविजेता, सांत्वना प्राप्त जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केन्द्रों की घोषणा की है। एक बार फिर धमतरी जिला अस्पताल अग्रणी बनने से चूक गया। उसे सांत्वना पुरस्कार से संतुष्ट होना पड़ा।
प्रदेश में कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अस्पतालों की घोषणा हुई है। इसमें राज्य में 17 जिला अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा 44 सिविल अस्पताल, 49 शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, 308 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और 933 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। जिला अस्पताल कैटेगरी में धमतरी 15वें नंबर पर है। उसे 76.79 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। प्रदेश में बेमेतरा जिला अस्पताल प्रथम और कोंडागांव अस्पताल द्वितीय रहा। जिला अस्पताल धमतरी के पिछडऩे के कई कारण हैं। इसमें मुख्य रूप से पुरानी बिल्डिंग एक बड़ा कारण है। करीब 48 साल पुराने इस जिला अस्पताल में कई जगह दरारें आ गई हैं। बारिश के दिनों में पानी रिसता है।
600 की ओपीडी, 5 जिले के मरीज आश्रित
करीब 50 बिस्तरों से प्रारंभ हुआ यह सिविल अस्पताल आज जिला अस्पताल के रूप में 290 बिस्तरों वाला हो चुका है। यहां रोजाना 600 से ज्यादा मरीजों का इलाज होता है। इलाज कराने जिले के साथ ही बालोद, कांकेर, गरियाबंद, कोंडागांव और नारायणपुर तक के इमरजेंसी वाले मरीज आते हैं। यहां सभी के ऑपरेशन के अलावा किडनी के लिए डायलिसिस, फिजियोथैरेपी, आयुष विंग, एसएनसीयू सहित अन्य सुविधाएं हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि पिछली योजना में कुछ कमियां रह गई थीं, जिसे अब पूरा करेंगे। अस्पताल में कचरे का निष्पादन, कर्मचारियों में स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जाएगा। पुराने भवन के चलते नंबर कट जाते हैं। इसमें सुधार किया जाएगा।
सिटी हॉस्पिटल भी परीक्षा में फेल
यूपीएचसी इतवारी बाजार को भी कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना में सांत्वना पुरस्कार मिला है। ब्रिटिश कालीन इस अस्पताल का लाखों रुपए खर्च कर जीर्णोद्धार किया जा रहा है, लेकिन कुछ अवरोध के कारण इसका काम अटका हुआ है। वैकल्पिक रूप में निजी भवन में अस्पताल चल रहा है। प्रशासन को चाहिए कि अवरोध को दूर कर शहर व मरीजों के हित में तत्काल इसका काम को पूरा कराया जाए। पीएचसी कैटेगरी में धमतरी जिले से पीएचसी आमदी 92.5 प्रतिशत लेकर अव्वल रहा है। अन्य 8 पीएचसी को सांत्वना पुरस्कार मिला। एसएचसी सोनझरी विनर, गाड़ाडीह रनरअप, गेदरा पीएचसी सेकंड रनर अप रहा। एसएचसी को सांत्वना पुरस्कार मिला है।