इंदौर में दूसरे दिन भी छाया कोहरा:रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक, अगले एक-दो दिन रहेगा ऐसा ही मौसम

इंदौर में लगातार दूसरे दिन भी सुबह कोहरा छाया रहा। गुरुवार सुबह दृश्यता केवल 800 मीटर तक ही सीमित रही। इसके साथ ही सर्दी का असर भी बना हुआ है। वर्तमान में दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम है, जबकि पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। अभी रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक है, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। इसके अलावा, दिन और रात के तापमान में 8 डिग्री का अंतर बना हुआ है। खास बात यह है कि रात का तापमान अधिक होने के बावजूद सर्दी का असर कायम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इंदौर में एक-दो दिन ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। 27 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को दिन का तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3 डिग्री कम) और रात का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 7 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकांश समय बादल छाए रहे, साथ ही 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके परिणामस्वरूप तापमान में गिरावट आई, जबकि रात का तापमान बढ़ता गया। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इसके कारण रात के तापमान में वृद्धि और दिन में गिरावट देखी गई, जिससे मावठे जैसा मौसम बन गया है। 28 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। दिसम्बर का तापमान 27 दिसंबर से पूरे प्रदेश में ओले और बारिश का एक मजबूत मौसम सिस्टम सक्रिय होगा। प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जबकि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया भी सक्रिय हो गया है। 26 दिसंबर की रात को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण नया सिस्टम बनेगा। इस बदलाव के कारण इंदौर में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अगले 24 घंटों में शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।