अनूपपुर में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत:एक युवक पंप बनाते समय कुएं में गिरा, दूसरे को अज्ञात वाहन में टक्कर मारी

अनूपपुर में कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में 1 जनवरी रात को दो युवकों की मौत हो गई है। दुधमनिया गांव के वार्ड-3 निवासी बृजेंद्र सिंह पुत्र श्यामलाल सिंह (28) अपने घर के सामने कुएं में खराब पंप को बना रहे थे। 1 जनवरी की रात पैर फिसलने से कुएं में गिए गए। जिससे कुएं के अंदर गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला जैतहरी थानाक्षेत्र से है। जहां पर जमुनिहाटोला वार्ड-5 निवासी जमनुमा बैगा पुत्र रामलाल बैगा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घटना में जमनुमा बैगा को गंभीर चोट आई। जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत दुधमनिया गांव के वार्ड-3 निवासी श्यामलाल सिंह के 28 वर्षीय पुत्र बृजेंद्र सिंह घर के सामने स्थित जगत विहीन कुआं में पंप को सुधार रहा था। इसी दौरान 1 जनवरी की रात 10 बजे पैर फिसलने से कुआं के अंदर गहरे पानी में डूब गए। डूबने की आहट मिलने पर पत्नी द्वारा अन्य लोगों को जानकारी दी गई। देर रात कोतवाली थाना अनूपपुर में घटनास्थल पर पहुंचकर कुंआ में भरे पानी को पंप से बाहर निकलते हुए बृजेंद्र के शव को बाहर निकाल कर पीएम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गए। वही जैतहरी थाना अंतर्गत 1 जनवरी की रात 9 बजे के लगभग जैतहरी से अनूपपुर मोटरसाइकिल से आ रहे वार्ड-5 जमुनिहाटोला अनूपपुर निवासी 35 वर्षीय जमुना प्रसाद बैगा पिता रामलाल बैगा, जिसके साथ लल्लू कोल पिता मुन्ना कोल निवासी फाटकटोला जैतहरी बैठा था। अनूपपुर जैतहरी मुख्य मार्ग के मध्य छुलहा गांव के समीप अज्ञात बड़े वाहन से टकरा जाने पर जमुना प्रसाद बैगा को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जबकि लल्लू कोल को गंभीर चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। दोनों घटनाओं की सूचना पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।