सिडनी टेस्टः लंच तक 101 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिरे

भारत के ख़िलाफ़ सिडनी में बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफ़ी के लिए खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लंच तक 29 ओवरों में पांच विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं.
पांच मैचों की टेस्ट सिरीज़ में यह पांचवां और आख़िरी मैच है.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 33 रन स्टीवन स्मिथ ने बनाए. जबकि सैम कोंस्टास ने 23 रनन बनाए.
उस्मान ख़्वाजा और मार्नस लाबुशेन दो दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो दो विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया.
अभी क्रीज़ पर वेबस्टर और एलेक्स कैरे मौजूद हैं.
इससे पहले भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 185 रनों पर सिमट गई.
इस सिरीज़ में अब तक कुल चार मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से दो मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं. और वो सिरीज में 2-1 से आगे है.
भारत ने पहला मैच जीता था. ब्रिसबेन में हुआ मैच ड्रॉ हो गया था.
मेलबर्न में हुए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.(bbc.com/hindi)