बैतूल में जादू-टोने के शक में चाचा की हत्या:15 दिन बाद भतीजा गिरफ्तार; कुल्हाड़ी से काटा था गला

बैतूल के चिचोली इलाके में 15 दिन पहले खेत में एक अधेड़ की गला कटी हुई लाश मिली थी। बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के भतीजे को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने जादू टोने के शक में अपने ही चाचा की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने बताया कि 22 दिसंबर, 2024 को थाना चिचोली के आलमपुर गांव में बलराम वरकड़े (52) का शव खून से लथपथ मिला था। मृतक के गले और चेहरे पर धारदार हथियार के गहरे जख्म थे। जांच के बाद हुआ खुलासा एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने इस मामले में कई टीमें गठित की थीं। लंबी जांच के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपीको गिरफ्तार किया। आरोपी का राधेश्याम (35) पिता लालमन वरकड़े है, वो पटेल ढाना, आलमपुर गांव का निवासी है। जादू-टोने का शक बना हत्या की वजह पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मृतक बलराम पर जादू-टोने का शक था। आरोपी का मानना था कि उसकी बहन की मौत, पत्नी की बीमारी और भैंस की मौत के पीछे बलराम का ही हाथ है। उसने ये भी बताया कि कुछ दिन पहले बलराम से उसका विवाद हुआ था और बलराम ने उसे धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते उसने 20 दिसंबर की रात बलराम को खेत में अकेला पाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 15 दिन पहले खेत में मिली थी लाश... बैतूल में खेत में मिली अधेड़ की गला कटी लाश:दो दिन से था लापता, एफएसएल टीम जांच में जुटी