ईसाई समुदाय की एकता के लिए विशेष प्रार्थना सभा:भोपाल के 7 चर्चों में 8 दिन तक चली प्रार्थना, आर्चबिशप ने किया समापन

भोपाल में ख्रीस्तीय समुदाय की एकता को मजबूत करने के लिए आयोजित विशेष आठ दिवसीय प्रार्थना सभा का समापन जहांगीराबाद स्थित संत फ्रांसिस असीसि कैथेड्रल में हुआ। यह प्रार्थना सभा, जिसे यूनिटी ऑक्टेव के नाम से जाना जाता है, हर साल 18 से 25 जनवरी के बीच विश्व भर में आयोजित की जाती है। इस वर्ष भोपाल के आठ प्रमुख चर्चों में यह आयोजन किया गया, जिनमें क्राईस्ट चर्च-गोविंदपुरा, द क्रिस्चियन चर्च-हर्षवर्धन नगर, सायन चर्च-कोलार, सेंट जोसेफ चर्च-बरखेड़ा, बेथलेहेम चर्च-बरखेड़ी, सेंट जॉन-गोविंदपुरा और अजम्पशन चर्च अरेरा कॉलोनी शामिल रहे। फादर अल्फ्रेड डिसूजा ने इस वर्ष के मुख्य विषय "क्या आप इस पर विश्वास करते हैं?" पर विस्तृत जानकारी दी। प्रार्थना की शुरुआत फादर हेरमोन और डिकन अमलराज की अगुवाई में हुई। समापन प्रार्थना में आर्चबिशप ए.ए.एस. दुरईराज ने कहा कि वर्तमान चुनौतीपूर्ण समय में एकजुट होकर प्रार्थना करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर आर्चबिशप ने सभी सहयोगी फादरों और पास्टरों को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया। एक्यूमेनिज्म एंड डायलॉग के सचिव फादर पी. सूसाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पास्टर्स, पुरोहितगण, धर्मबहनें और श्रद्धालु मौजूद रहे।