आरोपियों को पकड़ने 10 हजार का इनाम:कटनी में जानलेवा हमले के मामले में फरार

कटनी में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है। घटना 30 जनवरी की रात की है। जब कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी गुरुनानक वार्ड स्थित डॉ. पाल गली में माधवनगर मेनबाजार निवासी 28 वर्षीय राकेश उर्फ रॉकी मोटवानी पर विनय वीरवानी, राहुल बिहारी, करन बिहारी और केतु उर्फ नीरज रजक सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया। हमले में राकेश को गंभीर चोटें आईं और उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया है। टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसी कारण पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है।