दुर्ग, 2 फरवरी। चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी पुनाराम साहू चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कचांदूर में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्य करता है। 27 जनवरी को उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जी 0770 को सुबह 9.30 बजे महाविद्यालय के पार्किंग में खड़ा कर ड्यूटी चला गया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम 5 बजे जब वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 10,000 रुपए आंकी गई है।