नगर परिषद कर्मचारी के घर-ऑफिस पर EOW का छापा:आय से अधिक संपत्ति की हो रही जांच, पहले से गबन के मामले में जमानत पर था शिव झरिया

जबलपुर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शनिवार सुबह मंडला में एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नगर परिषद बिछिया के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शिव झरिया के घर और कार्यालय पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। घर और कार्यालय में दस्तावेजों की तलाशी डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की टीम ने बिंझिया स्थित शिव झरिया के आवास और नजदीकी कार्यालय में तलाशी ली। टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है और घर में मौजूद कारों सहित अन्य संपत्तियों का भी मूल्यांकन कर रही है। टीम में ये अधिकारी शामिल Eow के 4 डीएसपी, 4 इंस्पेक्टर, 1 एसआई सहित 17 सदस्यीय टीम सुबह करीब 6 बजे से जांच कर रही है। साथ में स्थानीय जिला प्रशासन के दो राजपत्रित अधिकारी, एक डॉक्टर सहित मेडिकल टीम और जिला पुलिस बल मौजूद है। जांच में सामने आया कि शिव झरिया शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक का भी संचालन करते हैं। जानकारी के अनुसार वह पहले से ही नगर परिषद बिछिया में हुए लाखों रुपए के गबन मामले में जमानत पर हैं। ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है।