सागर में 10 केंद्रों पर कल होगी MPPSC प्रीलिम्स:दो पारियों में 3130 परीक्षार्थी देंगे पेपर; फ्लाइंग स्क्वॉड करेगी निगरानी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर सागर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर पर दो सत्रों में परीक्षा होगी। प्रथम पारी की परीक्षा का वास्तविक परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। दूसरी पारी में परीक्षा समय दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक है। परीक्षा में 3130 विद्यार्थी शामिल होंगे। अनिल पारे को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। संभागायुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने शहर के परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक, केंद्र प्रेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉड, पुलिस नोडल अधिकारी, बिजली विभाग व परीक्षा में संलग्न अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के संचालन में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। परीक्षा कक्ष में ये सामग्री रहेगी प्रतिबंधित परीक्षा के दौरान कक्ष में मोबाइल, केलकुलेटर, पठन सामग्री, सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ जूते-मोजे पहनकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। परीक्षार्थी चप्पल व सेंडल पहनकर आ सकते हैं। चेहरे को ढंक कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा में पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाईटनर, एसेसरीज जैसे बालों को बंधाने का क्लचर, बकल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटलिक, चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्में, पर्स, टोपी, ताबीज प्रतिबंधित रहेगी। सागर में यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय बहेरिया, शासकीय महाविद्यालय बड़तूमा, शासकीय ज्ञानोदय उ.मा.वि. तिली, शासकीय आईटीआई खुरई रोड, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय तिली रोड, शासकीय उमावि पुरानी सदर, शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय बस स्टैंड के पास, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय तिली रोड, इमानुएल स्कूल कैंट रोड, सरस्वती शिशु मंदिर रिमझिरिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना जरूरी आयोग की परीक्षा में कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें मतदाता परिचय-पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, केंद्र व राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय, अन्य नियोक्ताओं द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, पासपोर्ट, फोटो सहित बैंक पासबुक, शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के मामले में शिक्षण संस्था के प्रमुख द्वारा अधिकतम तीन वर्ष पूर्व तक जारी फोटो पहचान-पत्र, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय-पत्र। फोटो परिचय पत्र द्वारा आवेदक की पहचान की पुष्टि नहीं होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।