धाकड़ नागर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भोपाल में स्वागत:नरेंद्र नागर ने समाज के विकास और कुरीति उन्मूलन के लिए एकजुट होने का किया आह्वान

अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर के प्रथम बार भोपाल आगमन पर नागर धाकड़ सांस्कृतिक समिति ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। दानिश नगर स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोना सुस्तानी और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समुंदर पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में नरेंद्र नागर ने समाज के विकास और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि नागर को 8-9 फरवरी को कोटा में आयोजित अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वे पूर्व में खानपुरा के विधायक और राजस्थान सरकार में संसदीय सचिव के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। कार्यक्रम में स्थानीय समिति के अध्यक्ष सूरज सिंह नागर, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश नागर ने किया।