ग्वालियर के परिवार हॉस्पिटल पर IT की सर्चिंग जारी:तीन दिन पहले ग्रुप के 6 ठिकानों पर हुई थी कार्रवाई, 13 निदेशकों के दर्ज हो चुके बयान

ग्वालियर के परिवार सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, परिवार हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर पर आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक जारी रही। आयकर विभाग की टीम 12 फरवरी की सुबह एक साथ दोनों हॉस्पिटल सहित छह स्थानों पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसमें परिवार सुपर स्पेशियलिटी की फार्मेसी, डायग्नोस्टिक सेंटर, एक अन्य फार्मेसी व डॉ. विवेक जैन का क्लिनिक शामिल हैं। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को छोड़कर अन्य जगह कार्रवाई पूरी हो चुकी है। आयकर विभाग की टीम शुक्रवार देर रात तक सुपर स्पेशियलिटी में डटी हुई थी। तीन दिन में आयकर विभाग के अफसरों ने अस्पताल व सेंटर के संचालन से जुड़े 13 निदेशकों के बयान दर्ज किए हैं। सूत्रों की माने तो अभी तक अस्पताल प्रबंधन ने राशि सरेंडर नहीं की है। अस्पताल के निदेशकों में कई ऐसे नाम भी हैं, जिनके परिजन सरकारी अस्पतालों में पदस्थ हैं। ग्वालियर में बुधवार (12 फरवरी) की सुबह आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने परिवार हॉस्पिटल ग्रुप पर छापामार कार्रवाई शुरू की थी। अफसरों ने परिवार हॉस्पिटल के संचालक व अकाउंट ऑफिसर के दफ्तर पर कब्जा कर दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए थे। विभाग को परिवार हॉस्पिटल में लगातार गड़बड़ी की सूचना मिल रही थी। परिवार सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में बड़ी टैक्स चोरी सामने आई है। फिलहाल कोई आंकड़ा नहीं मिला है। इन निदेशकों के बयान दर्ज राज किशोरी प्रजापति, साक्षी शर्मा, दीपक यादव. आरती शर्मा, मनोज गुलाटी, राजीव गुप्ता, नेहा भार्गव, संध्या गुप्ता, संध्या श्रीवास्तव, निखिल चोपड़ा, शिल्पी सिकरवार, विवेक जैन, सुनील सिंह यादव। हॉस्पिटल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात आयकर विभाग के अफसरों ने छापे की कार्रवाई से पहले ही फोर्स को अलर्ट कर दिया था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर अंदर दस्तावेज खंगाल रहे हैं, तो बाहर पुलिस जवान पहरा दे रहे हैं। मरीजों के अटेंडेंट्स को भी काफी पूछताछ के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है।