एमपी के बजट सत्र की शुरुआत कल से:विधायकों ने लगाए 2939 सवाल, सरकार को घेरने विपक्ष ने बनाई रणनीति; 12 मार्च को पेश होगा बजट

सोमवार यानि 10 मार्च से मप्र विधानसभा का बजट सत्र शुरु हो रहा है। इस सत्र में विधायकों ने करीब 2939 सवाल लगाए हैं। विधानसभा सचिवालय को 1785 सवाल ऑनलाइन मिले हैं जबकि, विधायकों ने 1154 प्रश्न ऑफलाइन लगाए हैं। 12 मार्च को पेश होगा बजट कल 10 मार्च से शुरु होने वाले बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव होगा। 11 मार्च को प्रश्नकाल के बाद दूसरा सप्लीमेंट्री बजट पेश होगा। 11 मार्च को ही आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत होगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 12 मार्च को साल 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। 13 मार्च को प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण और बजट पर चर्चा होगी। 5 दिन छुट्‌टी रहेगी बजट के अगले दिन चर्चा होने के बाद 14 मार्च को होली की छुट्‌टी रहेगी। 15 मार्च को शनिवार और 16 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद 17 मार्च को प्रश्नकाल के बाद दूसरे सप्लीमेंट्री बजट को मतदान कराकर पारित किया जाएगा। 18 मार्च को प्रश्नकाल, मांगों पर मतदान होगा। 19 मार्च को रंगपंचमी की छुट्‌टी रहेगी। 20 मार्च को प्रश्नकाल के बाद मांगों पर मतदान और नए बजट पर चर्चा होगी। 21 मार्च को प्रश्नकाल के बाद बजट पर चर्चा कराकर पारित किया जाएगा। इसके बाद अशासकीय संकल्प और विधेयक पेश किए जाएंगे। 22 और 23 मार्च को अवकाश के बाद 24 मार्च को प्रश्नकाल के बाद अन्य शासकीय काम होंगे और विधानसभा का सत्र खत्म हो जाएगा। सौरभ शर्मा केस, करप्शन, लाडली बहना के मुद्दे पर घेरेगा विपक्ष बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने तगड़ी घेराबंदी की है। कांग्रेस के विधायक परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के करप्शन कांड, कपास और धान उपार्जन में हुए घोटाले, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, लाड़ली बहना योजना की राशि न बढ़ाए जाने जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेंगे। बीजेपी के विधायक देंगे जवाब बीजेपी ने अपने विधायकों को कहा है कि वे आंकड़ों के साथ विधानसभा में पहुंचें। किस योजना से उनके क्षेत्र और मप्र में क्या बदलाव आए हैं। उसे सदन के पटल पर रखें। सीएम ने एक वर्चुअल मीटिंग में विधायकों से कहा है कि वे प्रश्न लगाने के साथ ही विषय की तैयारी करके विधानसभा में अपनी बात रखें। विपक्ष के झूठे आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब दें। 4 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है बजट 12 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट विधानसभा में पेश होगा। इस बार का बजट 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता वाली चार जातियों गरीब, किसान, महिला एवं युवा पर फोकस रहेगा। खास बात ये है कि वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ के लिए विशेष बजट प्रावधान किए जाएंगे, तो सरकार पूंजीगत व्यय और बढ़ाकर 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक कर सकती है। 15 लाख करोड़ तक राज्य सकल घरेलू उत्पाद 11 मार्च को सरकार आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेगी। इसमें साल 2024-25 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद की स्थिति, राज्य की विकास दर, प्रति व्यक्ति आय से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। सूत्रों की मानें तो राज्य सकल घरेलू उत्पाद 15 लाख करोड़ रुपए के आसपास हो सकता है। ये वित्तीय वर्ष 2023-24 में 13 लाख 63 हजार करोड़ रुपए था। राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया- राज्यपाल के अभिभाषण से इस सत्र की शुरुआत होगी। नियत समय पर बजट प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद फिर उसपर विस्तार से विभागवार चर्चा होगी। अभिभाषण के कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री का जवाब आएगा। विभागों के मंत्रियों का भी जवाब आएगा। मानसून सत्र तक विधानसभा में लागू हो जाएगा ई-विधान सिस्टम विधानसभा के पीएस एपी सिंह ने बताया -पेपरलेस विधानसभा करने को लेकर तेजी से कार्रवाई चल रही है। हमें नेवा-सेवा प्रशिक्षण केन्द्र बना लिया है। सदस्यों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सदन में जो व्यवस्थाएं होनी हैं उसके लिए एनआईसी और पीडब्ल्यूडी ने तीन महीने के लिए सदन मांगा है। अभी बजट सत्र के बाद मानसून सत्र तक तीन-चार महीने सदन खाली रहेगा। उस दौरान ये सारी तैयारियां हो जाएंगी। केबल लगनी है सदस्यों के टेबल पर टैब लगाए जाएंगे। हमारा अनुमान है कि अगले सत्र में ये ई-विधान लागू हो जाएगा। ई विधान लागू होने से ज्यादातर जानकारियां ऑनलाइन होगी। सारी जानकारी ऑनलाइन आएगी। विधायकों की ओर से सूचनाएं ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी में आएंगी। विभागों को भी ऑनलाइन भेजकर ऑनलाइन ही जानकारी मंगाएंगे। और जो जानकारी आएगी वह पीडीएफ फॉर्मेट में सदस्यों के टैब में चली जाएंगी।