आलीराजपुर में नवगज दरगाह में चोरी:चोरों ने सीसीटीवी के तार काटे; गल्ला तोड़कर नकदी ले गए

चंद्रशेखर आजाद नगर में स्थित नवगज दरगाह शरीफ में शनिवार की रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने वारदात अंजाम देते पहले दरगाह के आसपास लगे CCTV कैमरों के तार काट दिए। इसके बाद दरगाह का चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने अंदर और बाहर लगे दोनों गल्लों का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली। समाज के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आजाद नगर पुलिस अभी तक क्षेत्र में हुई बाइक चोरी और लाखों रुपए की चोरी के मामलों का खुलासा नहीं कर पाई है। बदमाशों तक पुलिस की पहुंच नहीं बन पाई है। इस बार चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।