सिवनी में दो बाइक की भिड़ंत में दो घायल:इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल रेफर, घंसौर में हुआ हादसा

सिवनी जिले के घंसौर में पनारझिर गांव के पास रात को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। एक बाइक घंसौर से खजरी की तरफ जा रही थी। दूसरी बाइक बरगी से घंसौर की ओर आ रही थी। घायलों में एक की पहचान खजरी निवासी दशरथ कुडोपा (40) के रूप में हुई है। दूसरा व्यक्ति बेहोश होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जबलपुर रेफर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं।