विदिशा में 9 दिन में 357 वाहनों पर कार्रवाई:1 लाख 33 हजार रुपए वसूले, 15 अप्रैल तक चलेगा ट्रैफिक चेकिंग ड्राइव

विदिशा में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 9 दिनों में कुल 1623 वाहनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 357 वाहन चालकों पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इनसे कुल 1 लाख 33 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूला है। SC की रोड सेफ्टी कमेटी के निर्देशों पर कार्रवाई यह अभियान सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है। इसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और बिना पीयूसी सर्टिफिकेट वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और बिना फिटनेस व बीमा के वाहन चलाने वालों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। स्कूली वाहनों पर भी सख्ती स्कूल वाहनों की भी विशेष जांच की जा रही है। अब तक 5 स्कूली वाहनों में कमियां पाई गईं, जिनमें अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट की अनुपस्थिति शामिल है। इन पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।