मुरैना के कैलारस में स्ट्रीट डॉग का आतंक:तीन गांवों के 21 से अधिक लोगों को काटा; हाथ-पैर से मांस नोचा, दो गंभीर

मुरैना जिले के कैलारस में एक स्ट्रीट डॉग ने तीन गांवों के ग्रामीणाें को काट लिया। जिले के ब्रह्मा बजाना, सरस्वती का पूरा और रिजोनी गांव में मंगलवार सुबह हुई घटना में करीब 21 लोग घायल हुए, जिसमें दो गंभीर है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बाकी लोगाें का कैलारस अस्पताल में इलाज जारी है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह अचानक एक स्ट्रीट डॉग गांवों में घुसा और बेतरतीब तरीके से लोगों पर हमला करने लगा। उसने कई ग्रामीणों के शरीर से मांस तक नोच लिया। घटना में तीनों गांवों के बुजुर्गों से लेकर मासूम बच्चों और एक गर्भवती महिला को काट लिया। घटना सुबह के समय की है, जब लोग टहलने और शौच के लिए घरों से निकले थे। कुत्ता सारसबाईका पुरा से रास्ते में जो भी मिला, उस पर हमला करता गया। कुत्ते ने कई लोगों के पैर, पेट और माथे तक को काटा, जिससे गंभीर घाव हुए हैं। बाद में रीजोनी गांव में स्थानीय लोगों ने कुत्ते को मार दिया। तीन गांवों के 21 लोग घायल अचानक हुई इस घटना में जिले के ब्रह्मा बजाना, सरस्वती का पूरा और रिजोनी गांव के करीब 21 लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल कैलारस अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर तहसीलदार विश्राम सिंह बघेल भी अस्पताल पहुंचे और मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। लोगों ने की स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने की मांग घटना के बाद से गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पेरेंट्स बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्ट्रीट डॉग्स की धरपकड़ और इलाके में मेडिकल टीम की तैनाती की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। कैलारस अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर पंजाब सिंह ने बताया- सभी पीड़ितों को रैबीज रोधी इंजेक्शन लगाए गए हैं। उनका इलाज जारी है। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर शोभाराम मिश्रा ने बताया कि सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कुछ गंभीर मरीजों को मुरैना रेफर किया जा सकता है। अस्पताल में इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और सभी मरीज कुछ दिनों में स्वस्थ हो जाएंगे। स्थानीय लोगों स्ट्रीट डॉग को मारा कैलारस के बीएमओ एसआर मिश्रा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे। तीन गंभीर मरीजों को इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की आवश्यकता के चलते जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया है। वहीं सीएमएचओ पद्मेश उपाध्याय ने बताया कि एक पागल स्ट्रीट डॉग ने 21 लोगों को काटा था, जिसे बाद में स्थानीय लोगों ने मार दिया। सभी पीड़ितों का इलाज जारी है। कैलारस अस्पताल पहुंचे 16 लोगों के नाम 1-बैकुंठी, उम्र 57 वर्ष
2-विजय सिंह कुशवाहा उम्र 5 वर्ष पुत्र शंकर कुशवाहा।
3-गादीपाल, उम्र 21 वर्ष
4-माया पुत्री श्रीनिवास, उम्र 4 वर्ष
5-मीरा पुत्री रमेश, उम्र 5 वर्ष
6–बैजनाथ उम्र 50 वर्ष
7-जगदीश उम्र 55 वर्ष
8-मनीषा उम्र 30 वर्ष
9-रूबी उम्र 25 वर्ष
10-रश्मि पुत्री रामनिवास, उम्र 3 वर्ष
11-रामदीन उम्र 45 वर्ष
12-अचल सोनी उम्र 25 वर्ष
13-रामकली उम्र 50 वर्ष
14-काजल उम्र 20 वर्ष।
15-मुकेश उम्र 32 वर्ष।
16-जनवेद, उम्र 55 वर्ष