बच्चे छुट्टियों में खेल खेलें, इसलिए कुश्ती, वॉलीबॉल खिला रहे:विदिशा में ग्रीष्मकालीन शिविर में एसपी भी पहुंचे

पुलिस विभाग और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन शिविर ‘उमंग 2025’ का आयोजन विदिशा में किया जा रहा है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 700 से अधिक बच्चे इस समर कैंप में पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में रचनात्मक व खेल गतिविधियों से जोड़कर उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। कैंप में बच्चों को इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही रचनात्मक कार्यों में भी उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। पारंपरिक खेलों से बढ़ रही टीम भावना
शिविर में वॉलीबॉल, दौड़, कुश्ती और हॉकी जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं, जिनमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इन खेलों के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास हो रहा है। एसपी ने किया दौरा, बच्चों को दिए प्रोत्साहन के संदेश
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने शिविर का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक भूरसिंह चौहान, सूबेदार मेघा शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। एसपी काशवानी ने खेल गतिविधियों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों को उपयोगी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा, ऐसे शिविर बच्चों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। विदिशा पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन करती रहेगी। यह शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें पुलिस विभाग और समाजसेवा की ओर प्रेरित करने का काम भी कर रहा है। देखिए तस्वीरें...