डिलीवरी कराने आई महिला का टार्च जलाकर इलाज:छतरपुर के अस्पताल में 5 घंटे बिजली गुल; बंद पंखों की वजह से मरीज परेशान

छतरपुर के हरपालपुर स्थित सरकारी अस्पताल में बिजली न होने की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अस्पताल में करीब 5 घंटे बिजली गुल रही। गर्मी में पंखे न चलने से बुरे हाल हुए। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला का रोशनी में इलाज किया। गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने खुद ही पंखे चलाए। 43-44 डिग्री तापमान में मरीज और उनके परिजन परेशान होना पड़ा। रगौली निवासी देवेन्द्र राजपूत अपनी पत्नी को दोपहर 2 बजे अस्पताल लाए। बिजली न होने से जनरेटर भी बंद था। नर्सों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज करना पड़ा। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की हालत देख परिजनों ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल को फोन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने जनरेटर चालू किया। तस्वीरें देखिए एक मरीज की सास भगवती ने बताया कि बहू की डिलीवरी होनी थी। गर्मी तेज थी और पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने कहा कि एक हफ्ते में व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। डॉक्टर विष्णु कुमार मिश्रा को हटाकर सोमवार तक नए डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी।