घर से 10 फीट दूर युवक ने लगाई फांसी:हॉस्पिटल में डॉक्टरों की पैनल ने किया पीएम; मौके पर पहुंचा पुलिसबल

आगर मालवा- जिले के सुसनेर में रविवार को करीबी ग्राम बढ़िया में अपने घर से 10 फीट की दूरी पर 45 वर्षीय सत्यनारायण पिता नाथुजी विश्वकर्मा का शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी लगने पर सुसनेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शासकीय सिविल हॉस्पिटल सुसनेर में लाया गया। पुलिस ने यहां डॉक्टरों की पैनल से मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पीएम के दौरान SDOP देवनारायण यादव, टीआई केसर राजपूत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। थाना प्रभारी केसर राजपूत ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह जांच के बाद ही पता चलेगा। सत्यनारायण विश्वकर्मा बीती रात को अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था। उसके बाद घर वालों और ग्रामीणों ने रविवार सुबह उसका शव घर के बाहर लगे पेड़ पर लटका हुआ पाया।