कल हल्की से भारी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 7 अगस्त। प्रदेश में कल 8 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज चमक के साथ छींटे और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। यह मौसमी तंत्र तेजी से आगे बढऩे की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में कल के बाद वर्षा की गतिविधि में थोड़ी कमी होने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड तथा उत्तर उड़ीसा के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में इसी जगह निम्न दाब का केंद्र बनने की सम्भावना है । मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर गंगानगर, पिलानी, आगरा, चरक, रांची, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इन जिलों के लिए अलर्ट प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अल्र्ट जारी किया है। इनमें बस्तर संभाग के सभी जिले,धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर, जीपीएम, सूरजपुर, कोरिया शामिल हैं। जहां अगले 24 घंटे के दौरान अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट होगा। रायपुर शहर में मौसम बादल, बदली रहने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। अब तक 709.7 मि.मी. औसत वर्षा एक जून से अब तक राज्य में 709.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बुधवार सवेरे तक रिकार्ड वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1602.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 333.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले में 597.8 मिमी, बलरामपुर में 891.3 मिमी, जशपुर में 535.3 मिमी, कोरिया में 599.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 598.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। रायपुर जिले में 644.5 मिमी, बिलासपुर में 672.5 मिमी, रायगढ़ में 589.5 मिमी, कोरबा में 815.8 मिमी, दुर्ग में 471.9 मिमी, राजनांदगांव में 774.6 मिमी, बस्तर में 804.5 मिमी, कोण्डागांव में 758.9 मिमी, कांकेर में 977.9 मिमी, नारायणपुर में 890.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 945.0 मिमी और सुकमा जिले में 1032.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।