अवैध शिकार के लिए लगाए करंट से हुई थी बुजुर्ग की मौत

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायगढ़, 13 अगस्त। गुम इंसान की सघन खोजबीन में घटना का खुलासा हुआ। जंगली सूअर के अवैध शिकार में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हुई थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में 9 अगस्त को ग्राम नटवरपुर के तेजकुमार धनवार ने अपने पिता सुग्रीव धनवार के 7 अगस्त से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सुग्रीव धनवार (60) की मौत बिजली के करंट से हुई थी, जो अवैध शिकार के लिए लगाए गए तार से हुआ है। घटना के दिन (7 अगस्त) को सुग्रीव अपने भाई हीरालाल के साथ गांव बलभद्रपुर गए थे, जहां दोनों ने शराब पी थी। वापस लौटते समय जंगल रास्ते में सुग्रीव धनवार करंट लगने से वहीं गिर गया जिसे हीरालाल उसी हालत में छोडक़र घर लौट आया। अगले दिन जब सुग्रीव की तलाश शुरू हुई, तब हीरालाल ने घटना की जानकारी दी। सुग्रीव के घरवाले जंगल जाकर देखे वहां कोई नहीं मिला। तब खोजबीन कर थाने में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराये। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए गुम इंसान जांच में लापता हुए सुग्रीव के घरवालों से पूछताछ का सिलसिला शुरू किया गया। इस दौरान गांव के गुड्डू धनवार (19) की गतिविधि संदिग्ध पाई गई जिसे घटना के दिन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने और नीलकंठ राठिया उर्फ भूरी (23) ने बलभद्रपुर जंगल में अवैध शिकार के लिए बिजली के तार लगाए थे, जिससे सुग्रीव की मौत हो गई थी। पकड़े जाने के डर से उन्होंने शव को जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने तत्काल धर पकडक़र आरोपी नीलकंठ राठिया को हिरासत में लिया। आरोपियों की निशानदेही में शव को बिछाये कंरट वाले स्थाने से काफी दूर झाडिय़ों से बरामद कर मृतक के वारिसान से पहचान कराया गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 105, 238, 3(5)बीएनएस, 135 विद्युत अधिनियम का अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल किए गए लगभग 1 किलो जेआई तार एवं जिस साइकिल शव को अन्यंत्र ले जाकर छिपाया गया उस साइकिल को भी बरामद कर लिया गया है।