विश्व पर्यावरण दिवस पर सामरिक मुख्यालय में पौधारोपण

छत्तीसगढ़ संवाददाता भिलाई नगर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरी लाईफ एम्प्लीफिकेशन 2024 के अंतर्गत सामरिक मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़ भिलाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ ली और पौधारोपण किया। कार्यक्रम में आनंद प्रताप सिंह महानिरीक्षक सामरिक मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़ ने कार्मिकों को बताया कि किस प्रकार पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण की वास्तविकता को बनाए रखना होगा। हम सभी को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए एवं अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए। शपथ ग्रहण समारोह और वृक्षारोपण कार्यक्रम में महानिरीक्षक के अलावा लगभग 150 अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।