धमधा, 17 अगस्त। नगर के संस्कृत विद्यालय में 16 से 22 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जाएगा। उद्घाटन अवसर के मुख्य अतिथि प्रदीप ताम्रकार अध्यक्ष सत्यनारायण ताम्रकार, विशेष अतिथि के रूप में प्राचार्य नीतू साहू, बद्री पटेल धर्मेंद्र ताम्रकार उपस्थित थे। प्रदीप ताम्रकार ने कहा कि संस्कृत विद्यालय में जो संस्कार सिखाया जाता है, वह सराहनीय है। बच्चे इस विद्यालय से निकलकर अच्छा नागरिक बने। हम विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हैं। दुलेश्वर साहू, योग्यता साहू के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे।